{"_id":"5ed8b2df8ebc3e90a4079a14","slug":"more-than-50-people-reported-unwell-after-having-same-street-food-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में चाट खाने से 50 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में चाट खाने से 50 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में कराया भर्ती
Thu, 04 Jun 2020 02:11 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
बीमारों को अस्पताल ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र के गांव दिलीपपुर में बुधवार को चाट खाने से 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। बीमार होने वालों को बुखार, उल्टी, दस्त आदि दिक्कतें होने लगीं। सभी बीमार लोगों का झोलाछाप के यहां इलाज कराया गया।
सूचना मिलते ही सुबह 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। गांव दिलीपपुर निवासी विजय बहादुर का 17 वर्षीय बेटा रवि गांव में ही चाट का ठेला लगाता है। मंगलवार देर शाम रवि की चाट खाने वालों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।
बुधवार शाम तक लगभग 50 से अधिक गांववालों को उल्टी दस्त होने लगे। बीमार लोगों में बच्चों की संख्या अधिक है। मंगलवार शाम से लेकर बुधवार शाम तक लोग बीमार होते रहे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह सूचना मिलने के बाद करीब 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और लोगों को अस्पताल भिजवाना शुरू किया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।