फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 29 thousand people came from outside in three days of home quarantine

होम क्वारंटीन हुए तीन दिन में बाहर से आए 29 हजार से ज्यादा लोग

Wed, 01 Apr 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
More than 29 thousand people came from outside in three days of home quarantine
सुभाष नगर क्षेत्र को सैनिटाइज करते दमकल कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एसडीएम के साथ ग्राम प्रधान-सेक्रेटरी को दी गई नजर रखने की जिम्मेदारी
विज्ञापन

कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की 32 मोबाइल टीमें भी सक्रिय

बरेली। लॉकडाउन के बाद दिल्ली, हरियाणा और नोएडा के साथ तमाम दूसरी जगहों से बड़ी तादाद में कामगार घरों को वापस लौट आए है। प्रशासन के सर्वे में सामने आया है कि तीन दिन में करीब 29 हजार ग्रामीण बाहर से आए हैं। एसडीएम को इन सभी को होम क्वारंटीन रखने के साथ प्रधान-सेक्रेटरी को इन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कोरोना संदिग्ध मिलने पर जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की 32 टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। मंगलवार को डीएम ने कैंप कार्यालय में इस प्लानिंग को लेकर अफसरों के साथ मंथन किया।
कोरोना का खतरा बढ़ने के साथ दिल्ली, एनसीआर सहित दूसरे प्रांतों से बड़ी संख्या में लोग वापस आए हैं। डीएम नितीश कुमार ने लॉकडाउन ने गांवों का सर्वे कराया था, तो ऐसे लोगों की संख्या 12 हजार थी लेकिन हर दिन पैदल वापस आए हजारों लोगों के बाद प्रशासन की सर्वे रिपोर्ट किसी काम की नहीं रह गई। प्रशासन और विकास विभाग ने मिलकर फिर से सर्वे कराया तो सामने आया कि तीन दिन में गांवों में वापस आने वालों की तादाद 29042 है। अभी इनकी कोरोना की जांच नहीं हो सकी है। हालांकि खतरे को देखते को प्रशासन ने इन सभी लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसमें अगर किसी को कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं, उनके लिए मोबाइल स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। बाहर से आए ग्रामीणों की नजर रखने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को दे दी गई है। इस पर पूरी निगाह संबंधित एसडीएम भी रखेंगे।
विज्ञापन


‘बाहर से आए गांव के हजारों लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इस दौरान वे किसी से मिलने जुलने के बजाय घरों में रहेंगे। इसमें किसी में कोरोना के लक्षण मिलते हैँ, तो इनकी फौरन जांच कराई जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed