फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 27,000 seats vacant in graduation

Bareilly News: स्नातक में 27,000 से अधिक सीटें खाली

Tue, 20 Aug 2024 05:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
More than 27,000 seats vacant in graduation
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विवि ने पोर्टल बंद कर दिया है। इसमें अब भी 27,000 से अधिक सीटेें रिक्त हैं।
विज्ञापन

मुख्य प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडे के अनुसार स्नातक की करीब दो लाख सीटों के सापेक्ष 1,72,204 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। स्नातक पाठ्यक्रम के लिए 10 मई से आवेदन किए जा रहे हैं। प्रवेश के लिए दूसरे चरण के पंजीकरण 12 अगस्त तक किए गए।
इसके बाद भी कॉलेजों में सीटों खाली रहने को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि विद्यार्थियों का रुझान व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की तरफ बढ़ रहा है। वे टेक्निकल क्षेत्र में रुचि दिखा रहे हैं। प्रतिष्ठानों संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए भी विद्यार्थी स्थानीय संस्थानों में प्रवेश में देरी लगाते हैं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज समेत वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में 1,040, साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में 940, कन्या भूड़ महाविद्यालय में बीए की 640 सीटें अब तक पूरी तरह नहीं भर सकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed