{"_id":"6a1dd83b39718e1cdb01e0dd","slug":"more-than-2700-patients-reached-the-district-hospital-arrangements-collapsed-bareilly-news-c-4-bly1053-896839-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला अस्पताल पहुंचे 2700 से ज्यादा मरीज, व्यवस्थाएं चरमराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला अस्पताल पहुंचे 2700 से ज्यादा मरीज, व्यवस्थाएं चरमराईं
Tue, 02 Jun 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मौसम में लगातार आ रहे बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। भारी भीड़ के चलते अस्पताल की व्यवस्थाएं भी पूरी तरह चरमरा गईं।
सुबह से ही ओपीडी में पैर रखने की जगह नहीं बची। सोमवार को अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का आंकड़ा 2700 के पार पहुंच गया। यह आम दिनों की तुलना में काफी अधिक है।
पर्चा काउंटर पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को उठानी पड़ी। अलग कतार न होने से वरिष्ठ नागरिक भी अन्य लोगों के साथ कतार में लगे दिखाई दिए। अस्पताल परिसर में मरीजों को तेज धूप से बचाने के लिए जो शेड लगाई गई थी, वह फटी हुई थी। इसके चलते मरीज और उनके परिजन चिलचिलाती धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
डॉक्टरों के केबिन के बाहर पैर रखने की जगह नहीं थी। मरीजों को परामर्श के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। यही हाल दवा काउंटर का भी रहा, जहां दवाइयां लेने के लिए मरीजों के बीच मारामारी की स्थिति बनी रही और लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद ही दवा ले पाए।
फिजिशियन राहुल वाजपेयी ने बताया कि मौसम में अचानक आए इस बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। ओपीडी में इस समय सबसे ज्यादा मरीज सिर दर्द, पेट दर्द, उल्टी, डायरिया और हड्डियों में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
डॉक्टरों ने हिदायत दी है कि बाजार में बिकने वाले खुले, कटे हुए फल और बासी खाद्य पदार्थों के सेवन से पूरी तरह परहेज करें। यह डायरिया और उल्टी का मुख्य कारण बन रहे हैं।