Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 10,000 works worth 11.75 billion rupees have been identified, unnecessary ones will be closed.

Bareilly News: 11.75 अरब के 10 हजार से अधिक कार्य चिह्नित, अनावश्यक बंद होंगे

Thu, 21 May 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
More than 10,000 works worth 11.75 billion rupees have been identified, unnecessary ones will be closed.
बरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना से संचालित 10,339 कार्य चिह्नित किए गए हैं। ये ऐसे कार्य हैं जो 30 फीसदी से कम प्रगति वाले हैं। 11.75 अरब की लागत से होने वाले इन कार्यों में से विवादित व अनावश्यक कार्यों को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

वीबी-जी राम जी योजना का संचालन एक जुलाई से किया जाएगा। मनरेगा के तहत संचालित कार्य जुलाई से इसी योजना के तहत दर्ज हो जाएंगे। श्रमिकों का मस्टर रोल भी नए नाम के तहत दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 15 ब्लॉकों में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में 15 एपीओ व 47 तकनीकी सहायकों को लगाकर सर्वे कराया गया है। इसमें सरकारी योजना जैसे आंगनबाड़ी, अन्नपूर्णा भवन निर्माण चालू होने के कारण उनको पूरा कराया जाएगा। अन्य कार्यों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलमपुर जाफराबाद में सर्वाधिक काम, क्यारा में सबसे कम
सर्वे में सर्वाधिक आलमपुर जाफराबाद में 957 काम चिह्नित हैं। यह कार्य 12.65 करोड़ की लागत से होने हैं। अब तक 1.52 करोड़ का भुगतान हो गया। सबसे कम क्यारा में 155 काम हैं।

वर्जन :
30 फीसदी से कम प्रगति वाले कार्यों का सर्वे कराया गया है। नई योजना शुरू होने पर उन कार्यों को बंद कर दिया जाएगा जो विवादित या अनावश्यक हैं। - हसीब अंसारी, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed