{"_id":"679bdde7efa099f8fa066905","slug":"more-than-100-roadways-buses-that-went-to-take-back-passengers-got-stuck-in-prayagraj-bareilly-news-c-4-lko1064-571027-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यात्रियों को वापस लेने गईं 100 से ज्यादा रोडवेज बसें प्रयागराज में फंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यात्रियों को वापस लेने गईं 100 से ज्यादा रोडवेज बसें प्रयागराज में फंसीं
विज्ञापन
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे के बाद वहां फंसे लोगों को वापस लेने गईं रोडवेज की 32 एसी समेत 100 से ज्यादा बसें प्रयागराज में अलग-अलग रूटों पर फंस गई हैं। इस बीच 50 और बसों को प्रयागराज भेजने की तैयारी है। ऐसे में स्थानीय रूटों पर संकट बढ़ जाएगा।
परिक्षेत्र की 510 बसों को पहले प्रयागराज भेजा गया था। इसके बाद 50 और बसों का आवंटन करना पड़ा। महाकुंभ में अनुमान से ज्यादा भीड़ बढ़ने के कारण 32 एसी बसों को भी लगा दिया गया। हादसे के बाद बुधवार को बरेली-प्रयागराज के बीच बस सेवा को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया। वहां फंसे श्रद्धालुओं को लेने के लिए खाली बसों को भेजा गया। यह बसें झूंसी, अकबरपुर, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, कुम्हरिया घाट आदि बस अड्डों तक सवारियाें को लाने का काम कर रही हैं।
32 एसी समेत 100 से ज्यादा जिन बसों को बुधवार को प्रयागराज भेजा गया वह 24 घंटे के बाद भी प्रयागराज नहीं पहुंच सकी हैं। सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि अत्याधिक भीड़ होने के कारण प्रयागराज में कई रूटों पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। 50 और बसों को प्रयागराज भेजा जाएगा। स्थानीय रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा। संवाद