फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More people will also file a report against the thug couple

ठग दंपती के खिलाफ और लोग भी दर्ज कराएंगे रिपोर्ट

Tue, 20 Jul 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
More people will also file a report against the thug couple
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आरोपियों के परिजन को पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ

विज्ञापन
बरेली। ठिरिया निजावत खां के ठग दंपती इमरान और तसलीम बी के खिलाफ अब कुछ अन्य लोग भी रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में हैं। सोमवार को इन लोगों ने सराफ दयाचंद वर्मा से मिलकर इस बारे में बात की। वहीं, कैंट पुलिस इमरान के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रचना ज्वेलर्स के मालिक मनोरथ वर्मा ने 16 जुलाई को इमरान और तसलीम के खिलाफ 347.400 ग्राम सोने के जेवर हड़पने की रिपोर्ट थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद सामने आया कि तसलीम और इमरान ने ठिरिया के तमाम लोगों से करोड़ों का सोना और नकदी ठगी है। अब पुलिस दंपती की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं, सोमवार को ठिरिया में ही रहने वाले भूरे खां, लियाकत अली खां समेत चार लोग मनोरथ वर्मा की दुकान पर पहुंचे। उन लोगों ने मनोरथ के पिता दयाचंद वर्मा को बताया कि ठगों ने उनसे भी लाखों के जेवरात और नकदी ठगी है। वे कई बार दोनों के घर जा चुके हैं लेकिन उनके घर वाले कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। अब वे भी ठग दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, कैंट पुलिस इमरान के पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनकी तलाश में एक टीम आगरा भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed