फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Monsoon liked the hosting of August, rain increased by one and a half times

Bareilly News: मानसून को रास आई अगस्त की मेजबानी, डेढ़ गुना बरसा पानी

Sun, 31 Aug 2025 03:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
Monsoon liked the hosting of August, rain increased by one and a half times
बरेली। मानसून को अगस्त की मेजबानी खूब रास आई। नतीजा, औसत से करीब डेढ़ गुना बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 12 वर्षों में इस माह में औसतन 260 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बार यह आंकड़ा 383 मिमी तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012 में अगस्त में 220, 2013 में 258, 2014 में 181, 2015 में 260, 2016 में 301, 2017 में 291, 2018 में 198, 2019 में 211, 2020 में 310, 2021 में 340, 2022 में 290, 2023 में 264, 2024 में 307 मिमी बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा और अनुकूल माहौल बनने पर झमाझम बारिश हुई। सितंबर में भी अच्छी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

इस वर्ष अगस्त में बारिश के दिन भी बीते वर्षों से ज्यादा रहे। इस वर्ष 30 अगस्त तक 20 दिन बारिश हुई है। एक अगस्त को 23, तीन को 86, चार को 68, पांच को 28, छह को 20 मिमी बारिश हुई। बाकी दिनों का औसत करीब दस मिमी रहा। रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह झमाझम बारिश, फिर निकली धूप
शनिवार की सुबह घने बादल और झमाझम बारिश के साथ हुई। सुबह सात बजे करीब घंटेभर तेज बारिश हुई। यह सिलसिला सुबह 11 बजे तक जारी रहा। करीब 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर एक बजे मौसम साफ होने लगा। धूप निकली, पर बेअसर रही। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 30.6 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर सौ फीसदी रहा। ब्यूरो
--
मौसम इनपुट
30.6
24.1
हल्के, घने बादल छाएंगे। बारिश के आसार हैं। धूप भी निकलेगी।
सुबह 5:50
शाम 6:35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed