{"_id":"66526b7c95682aa61f0f0d44","slug":"monsoon-is-on-the-rise-cleaning-of-drains-limited-to-tender-bareilly-news-c-4-lko1018-408489-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मानसून सिर पर, टेंडर तक सिमटी नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मानसून सिर पर, टेंडर तक सिमटी नालों की सफाई
Sun, 26 May 2024 04:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 26 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मानसून सिर पर है, वहीं नालों की सफाई की प्रक्रिया अभी तक टेंडर से आगे नहीं बढ़ सकी है। शनिवार को नगर निगम ने 13 नालों की सफाई के लिए करीब 65 लाख रुपये के टेंडर तो कर दिए, लेकिन इन नालों की सफाई कब होगी? यह तय नहीं है। जो टेंडर हुए हैं, उनके वर्कऑर्डर जारी होने के बाद ही काम शुरू होगा। इसमें एक सप्ताह लग सकते हैं। वर्कऑर्डर के बाद नियमानुसार काम पूरा कराने के लिए 30 दिन का समय ठेकेदारों को दिया जाता है। आधे जून से मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। इससे पहले नालों की सफाई कराना किसी चुनौती से कम नहीं।
टेंडर कराने के लिए नगर निगम पहले लोकसभा चुनाव की आचार संहिता का हवाला देता रहा। बाद में आयोग की अनुमति से प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, तीन नालों की सफाई के लिए निर्माण विभाग ने दोबारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है। सवाल यह है कि आवश्यक कार्य के लिए यह अनुमति पहले भी ली जा सकती थी पर अफसर इसे टालते रहे। बरसात से पहले नालों की सफाई पूरी न हुई तो शहर जलभराव से जूझेगा।
इन नालों की होगी सफाई
जोन एक व दो
शाहदाना में बेलदार मंदिर से नागपंचमी, गंगापुर चौराहा होते हुए मजूदरों वाली पुलिया तक। पूर्व पार्षद असलम कबाड़ी की दुकान के कोने से निकल रहे दोनों नाले, बाग अहमद अली पुलिया से साहू गोपीनाथ के पास डाॅ. याकूब के आगे तक नाले की सफाई होगी।
विज्ञापन
जोन तीन व चार
खुशलोक हॉस्पिटल के पीछे आंबेडकर नगर में विजय वाल्मीकि के मकान से शौचालय तक, रोहली टोला में साजन पैलेस की पुलिया से डलावघर तक, लोधी टोला में हजियापुर आश्रय गृह होते हुए संजयनगर संपवेल तक, रंगीला की दुकान से वाल्मीकि मंदिर होते हुए गौरीशंकर मंदिर तक, रघुवंशी कॉम्पलेक्स पटेल चौक से चौपुला चौराहे तक, रेलवे जंक्श्न से पटेल कोनार्क होटल होते हुए सुभाषनगर मुख्य नाले तक, राजीव कॉलोनी मुख्य मार्ग पर पुलिया से रेलवे पुलिया तक, टीटू के मकान से छोटी फाटक, नेकपुर गौटिया होते हुए वाल्मीकि मंदिर तक, रहपुरा चौधरी में रजा चौक से रेशमा अस्पताल तक, सुरेश शर्मा नगर में कोपल अस्पताल से तुलाशेरपुर होते हुए मुख्य नाले तक, इंद्रानगर में स्वयंवर बारात घर से शील चौराहा होते हुए चूना भट्टी तक और बीसलपुर रोड पर एजाजनगर मोड़ से जगतपुर पानी की टंकी, बीसलपुर चौराहा होते हुए नकटिया नदी तक।
वर्जन...
नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। 13 के टेंडर कर दिए गए हैं और तीन नालों की सफाई के लिए दोबारा टेंडर किए गए हैं। बाकी नालों के भी टेंडर जल्द पूरे कर दिए जाएंगे। - पुनीत कुमार ओझा, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग