फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Monkeys terror in the city, corporation is doing paperwork to catch them

Bareilly News: शहर में बंदरों का आतंक, पकड़ने के लिए कागजी उछलकूद कर रहा निगम

Tue, 01 Oct 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 01 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Monkeys terror in the city, corporation is doing paperwork to catch them
बरेली। 138 की जगह 738 रुपये की दर से बंदर पकड़ने का टेंडर होने के बावजूद शहर में आतंक कायम है। नगर निगम परिसर में ही बंदर धमाचौकड़ी मचाते रहते हैं, जबकि नगर निगम कागजी उछलकूद से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले बंदरों को पकड़ने का टेंडर खत्म हो गया था। इसके बाद पुरानी एजेंसी से ही काम चलाया जा रहा था। पुरानी एजेंसी के हाथ खड़ा करने के बाद नगर निगम ने मथुरा के इमरान कॉन्ट्रैक्टर को इसका टेंडर दिया। अब तक 400 बंदर पकड़ने का दावा भी किया जा रहा है, लेकिन शहरवासियों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

घरों में कैद रहते हैं रेलवे कॉलोनी के लोग
रेलवे कॉलोनी में बंदरों के आतंक की वजह से लोग घरों में कैद रहते हैं। उनका छत पर जाना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र की निभा देवी ने बताया कि कई बार उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने रेलवे की जिम्मेदारी बताते हुए मना कर दिया। बंदरों की वजह से वह महिलाएं छतों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन


रोस्टर के मुताबिक चल रहा अभियान
नगर निगम के डॉ. आदित्य तिवारी के मुताबिक रोस्टर के हिसाब से बंदर पकड़े जा रहे हैं। 21 सितंबर से दो अक्टूबर तक बने रोस्टर के मुताबिक वार्ड 46 गांधीपुरम, वार्ड 35 रामपुर गार्डन, वार्ड 72 आलमगिरीगंज, वार्ड 49 शास्त्रीनगर, वार्ड 50 जनकपुरी, वार्ड 66 बजरिया पूरनमल, वार्ड 68 खन्नू मोहल्ला, वार्ड 69 शाहबाद, वार्ड 76 इंग्लिशगंज में अभियान चलाया गया है। वार्ड 77 के मोहल्ला सौदागरान में दो अक्टूबर को अभियान चलेगा। अब तक 400 बंदरों को पकड़कर पीलीभीत के जंगल में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन इलाकों में ज्यादा परेशानी
नगर निगम, रेलवे कॉलोनी, जंक्शन परिसर, आजादनगर, आवास विकास कॉलोनी, जनकपुरी, एकतानगर, डीडीपुरम, प्रेमनगर, सुभाषनगर, बदायूं रोड, रामपुर बाग, कैंट, बाग ब्रिगटान, इंदिरा नगर, मुंशीनगर, कटरा चांद खां, ब्रह्मपुरा, करगैना, तिलक कॉलोनी, पटेल विहार, विश्वनाथपुरम, वीरभट्टी, राजेंद्रनगर, जगतपुर, शाहदाना, जोगी नवादा, आलमगिरीगंज, गंगानगर में बंदरों का सबसे अधिक आतंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed