{"_id":"69f5f3239e9ba06a5a07641c","slug":"money-was-withdrawn-from-the-young-man-account-by-clicking-on-an-apk-file-in-bareilly-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: चालान मैसेज के साथ आई एपीके फाइल, क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 5.37 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: चालान मैसेज के साथ आई एपीके फाइल, क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 5.37 लाख रुपये
Sat, 02 May 2026 06:21 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 02 May 2026 06:21 PM IST
सार
साइबर ठग वाहन चालान के नाम पर मैसेज भेजकर ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बरेली में सामने आया। यहां एक युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के कैंट इलाके में रहने वाले युवक ने दोस्त द्वारा फोन पर चालान मैसेज के साथ भेजी गई एपीके फाइल को खोला तो उसके खाते से लाखों रुपये कट गए। जब उसे इसका पता चला तो युवक के होश उड़ गए। पीड़ित युवक ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ठिरिया निजावत खां निवासी मोहम्मद खालिद ने इंस्पेक्टर संजय धीर को बताया कि उनके दोस्त प्रेमपाल ने मोबाइल फोन पर आरटीओ चालान का मैसेज भेजा था। मैसेज के साथ एपीके फाइल भी थी। जैसे ही खालिद ने उस मैसेज पर क्लिक किया तो एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से रुपये कटने शुरू हो गए। कुछ ही देर में खाते से 537000 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाने में खालिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन