फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Money from schools Diwali There were several competitions

स्कूलों ने मनी दिवाली हुईं कई प्रतियोगिताएं

Sat, 29 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 29 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
शहर भर के स्कूलों में दिवाली बच्चों ने धनतेरस पर ही मना डाली। कारण, कल से अधिकांश स्कूल बंद रहेंगे। 
विज्ञापन

इसी क्रम में बीबीएल पब्लिक स्कूल अलखनाथ शाखा में लक्ष्मी गणेश का पूजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने इसे बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व बताया। बच्चों को चीन का सामान न खरीदने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज भैरपुरा खजुरिया में धनतेरस पर फ्रेशर्स पार्टी, दीया एवं थाली और वेस्ट आउट ऑफ वेस्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में राधा, सुमन लता, नीतू व करिश्मा प्रथम, दीया प्रतियोगिता में गुलेनूर, थाली प्रतियोगिता में उजाला, वेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में पूजा गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन

डॉ. सुशीला गिरीश बालिका इंटर कॉलेज में स्वनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। प्राइमरी वर्ग में यशराज, जूनियर वर्ग में अनुमति तथा सीनियर वर्ग में शोभा सिंह प्रथम रहे। एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी में रंगोली, मेहंदी और दीप थाल प्रतियोगिताएं हुईं। संस्थान के चेयरमैन नरेंद्र सिंह बेदी ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। मानव सेवा क्लब की ओर से आर्य समाज अनाथालय में शाम 6.30 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। क्रांतिकारी छात्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत कुमार ने घोषणा की कि परिषद के कार्यकर्ता पटाखों का बहिष्कार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा युवा लोधी सभा के अध्यक्ष गौरव राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कालीबाड़ी में नुक्कड़ चौपालें कर दीपावली पर पटाखों से दूर रहने, चाइनीज पटाखों का प्रयोग न करने की अपील की।  


एसजेएस किड्स जोन में हुई वेश प्रतियोगिता
बरेली (ब्यूरो)। कर्मचारी नगर स्थित एसजेएस किड्स जोन में दिवाली का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। आयोजन की शुरूआत मुख्य अतिथि जेएन कपूर ने दीप जलाकर की। इसके बाद वेश प्रतियोगिता हुई, जिसमें गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती और श्रीराम के वेश धरे बच्चों ने मन मोह लिया। इस दौरान शिक्षिकाओं रूबी गुप्ता और शशि कुमारी ने भजन पेश किए। प्रबंधिका सीमा कपूर ने दिवाली मनाने का उद्देश्य बच्चों को बताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पर्यावरण हित में पटाखे ने छोड़ने की सलाह दी। आयोजन में शिवांगी, यशिका, प्रतिका, प्रियंका, दीपक आदि का सहयोग रहा। संचालन नेहा गौड़ ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed