फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Money deducted from current accounts opened with zero balance, traders protested

Bareilly News: जीरो बैलेंस पर खुलवाए थे चालू खाते, अब कटने लगे रुपये, व्यापारियों ने किया बैंक का घेराव

Tue, 30 Jul 2024 07:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 07:00 PM IST
सार

व्यापारियों ने बताया कि 13 वर्ष पहले एक्सिस बैंक में जीरो बैलेंस पर चालू खाते खुलवाए थे। अब इन खातों से रुपये कटने लगे थे। बैंक की तरह से इसकी सूचना भी नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन
Money deducted from current accounts opened with zero balance, traders protested
बैंक मैनेजर से बात करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में व्यापारियों ने मंगलवार को डीडीपुरम स्थित एक्सिस बैंक की शाखा का घेराव किया। आरोप है कि 13 वर्ष पहले जीरो बैलेंस पर खुले चालू खाते से सालभर में बगैर सूचना के 14,440 रुपये कट चुके हैं।

विज्ञापन


उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना और जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में व्यापारी बैंक शाखा पर पहुंचे। वहां मैनेजर को बताया कि दवा कारोबारी राकेश सिंह का चालू खाता वर्ष 2010 से जीरो बैलेंस पर चल रहा है। बीते सालभर से खाते से 1,500 या 2,500 रुपये काटे जा रहे हैं। कई बार शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा, बैंक का घेराव किया गया। सारे दस्तावेज मंगाए गए और उनकी जांच मौके पर कराई गई।
विज्ञापन


मैनेजर गौरव सक्सेना ने बताया कि अकाउंट में न्यूनतम एक लाख रुपये होना जरूरी है। ऐसा न होने की वजह से रुपये कट रहे हैं। जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने कहा कि अगर रुपये काटने थे तो इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। इस पर बैंक ने जानकारी न देने की बात स्वीकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये लौटाने पर हुए राजी
व्यापारियों ने रुपये लौटाने की बात कही। साथ ही, सभी व्यापारियों ने अपने-अपने खाते तत्काल बंद कराने की चेतावनी दी। पहले बैंक मैनेजर ने असमर्थता जताई, फिर रुपये लौटाने के लिए राजी हो गए। कटौती की गई रकम दो माह में कुछ-कुछ रुपये क्रेडिट कर चुकाने की बात कही। इस दौरान अमरजीत बक्शी, दानिश जमाल, मनोज अरोरा व अन्य मौजूद रहे।

एक्सिस बैंक डीडीपुरम शाखा के मैनेजर गौरव सक्सेना ने बताया कि व्यापारी के अकाउंट से रुपये कटने का मामला था। बैंक खाते की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। तकनीकी खामी से रुपये कट गए थे। अब कोई मामला नहीं है। ज्यादा जानकारी उच्चाधिकारियों से बातचीत के बाद दे सकूंगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed