फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Molesting girl students shameful act of the headmaster of government school in Bareilly

UP: कमरे पर ले जाकर छात्राओं से छेड़खानी... सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की शर्मनाक करतूत, ग्रामीणों ने पीटा

Sat, 29 Mar 2025 01:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 01:26 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर दो छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोप लगा। इससे गुस्साए अभिभावकों ने शनिवार को ग्रामीणों संग मिलकर आरोपी की पिटाई कर दी। एक छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
Molesting girl students shameful act of the headmaster of government school in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

बरेली के फतेहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं से प्रधानाध्यापक ने शर्मनाक हरकत कर दी। आरोप है कि दो दिन पहले वह छात्राओं को आधार कार्ड संशोधन के बहाने कमरे पर ले गया और वहां उनसे अश्लील हरकत कर दी। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ छेड़खानी व एससी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रधानाध्यापक ने भी स्कूल में घुसकर हमला करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। 

विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट कराई है कि उनकी 13 साल की बेटी गांव के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती है। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उनकी बेटी व उसकी सहपाठी छात्रा से आधार कार्ड में संशोधन कराने की बात कही और इस बहाने 27 मार्च को अपने घर मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) ले गया। प्रधानाध्यापक ने दूसरी छात्रा को कूड़ा फेंकने बाहर भेज दिया और उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। उनकी बेटी के चिल्लाने पर दूसरी छात्रा आ गई तो प्रधानाध्यापक ने उसके साथ भी छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। उसके बाद दस-दस रुपये देकर फतेहगंज पूर्वी तक छोड़ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंचार बच्चों का कत्ल... बाप ने खुद भी दी जान: 'आंखें मूंदता हूं तो दिखते हैं बच्चे और बेटा', बाबा का छलका दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने सुनाई आपबीती, गुस्साए परिजन पहुंचे स्कूल
छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी तो वह शुक्रवार को शिकायत करने स्कूल गए। वहां प्रधानाध्यापक नहीं मिला। आरोप है कि शनिवार को छात्राओं के साथ परिजन स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक से शिकायत की तो वह भड़क गया, जातिसूचक गालियां देते हुए पिटाई पर उतारू हो गया। उसने अपने भाई व अन्य साथियों को भी बुला लिया। वह भी गालियां देकर और छात्राओं की माताओं से मारपीट करने लगे। 

ये भी पढ़ें-  UP: ट्रेन के साथ चढ़ा था दरिंदा, गेट पर अकेली देख किशोरी को लेकर कूदा; स्टेशन के पास हुई दरिंदगी की फुल स्टोरी
 

जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो वह स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक की चप्पल, लात-घूंसों से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रधानाध्यापक को थाने ले गई। छात्राओं के परिजनों ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी व अनुसूचित वर्ग के उत्पीड़न का आरोप लगाकर तहरीर दी जिस पर रिपोर्ट लिख ली गई। वहीं पिटाई से प्रधानाध्यापक के सिर से खून बहने लगा तो पुलिस ने उसे फरीदपुर सीएचसी भेजकर परीक्षण व उपचार कराया। प्रधानाध्यापक की ओर से भी तहरीर दी गई है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर छेड़खानी, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रधानाध्यापक की ओर से भी तहरीर देने की बात कही जा रही है, तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार, थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed