कुटुंब स्नेह मिलन: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्वयंसेवकों के परिवार के साथ सहभोज में शामिल होंगे मोहन भागवत
संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों के परिवार के साथ सहभोज में शामिल होंगे। भोजन की मेज पर स्मार्टफोन नहीं होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में रविवार को कुटुंब स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों के परिवार के साथ सहभोज में शामिल होंगे। भोजन की मेज पर स्मार्टफोन नहीं होगा। संघ के इस आयोजन के माध्यम से पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।
एक पदाधिकारी ने बताया कि संघ में कुटुंब प्रबोधन की परंपरा है। इसमें परिवारों को सप्ताह में एक दिन मिलना और साथ भोजन करना होता है। यह एक-दूसरे के परिवार को जानने का अवसर होता है। पारिवारिक संबंध को मजबूती प्रदान करने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस दौरान खाने की टेबल पर कोई स्मार्टफोन नहीं होना चाहिए।
अब इस कार्यक्रम को कुटुंब स्नेह मिलन समारोह का नाम दिया गया है। इसमें संघ प्रमुख भी शामिल हो रहे हैं तो सहभोज के साथ कार्य विस्तार, आगामी वर्ष की कार्ययोजना, संघ शिक्षा वर्ग योजना, वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा होगी व कुछ विषयों पर प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
हर गांव में जाएंगे सौ स्वयंसेवक, प्रत्येक परिवार से करेंगे मुलाकात
शताब्दी वर्ष के आयोजन से पूर्व संघ की योजना परिवार प्रबोधन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक गांव में 100 स्वयंसेवकों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने की है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विभिन्न स्तरों के स्वयंसेवक प्रत्येक परिवार से मिलकर उन्हें संघ के कार्यों के विषय में जानकारी देंगे।
प्रबोधन कार्यक्रमों में सेवा के तमाम प्रकल्प खोले जाएंगे। संघ ने प्रत्येक गांवों तक शाखा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कहा कि 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसलिए पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित होंगे। शाखाओं का विस्तार भी होगा, क्योंकि यही संघ की सबसे बड़ी ताकत है। उसी से तमाम दिग्गज निकले हैं, जो देशहित में कार्य कर रहे हैं। स्वयंसेवक सिर्फ परिवार के लोगों से मुलाकात ही नहीं करेंगे, बल्कि उनकी समस्याओं को भी सुलझाएंगे।