फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mohammad Talib was selected in the 100m and Ramu in the 200m.

Bareilly News: 100 मीटर में मोहम्मद तालिब व 200 मीटर में रामू चयनित

Sun, 03 May 2026 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 03 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Talib was selected in the 100m and Ramu in the 200m.
बरेली। उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे से शुरू हुए इन ट्रायल्स में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 100 मीटर में मोहम्मद तालिब व 200 मीटर में रामू का चयन किया गया।
विज्ञापन


सात व आठ मई को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित होने वाली 29वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों की सूची में पुरुष वर्ग से 100 मीटर रेस में मोहम्मद तालिब, 200 मीटर में रामू, 800 मीटर में रोहित भदौरिया व ऋतिक कुमार, जबकि 400 मीटर रेस में प्रदीप कुमार व इरशाद ने अपनी जगह बनाई है। इसी प्रकार 110 मीटर हर्डल रेस में कुनाल चौधरी, 5000 मीटर रेस में पुनीत और लंबी कूद में सलमान हुसैन का चयन किया गया है। महिला वर्ग में 200 मीटर रेस के लिए अनुष्का कुमारी, 400 मीटर हर्डल में अंजली सिंह, 10 किलोमीटर रेस वॉक में खुशी और लंबी कूद में मंतसा ने बाजी मारी। सफलता प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस चयन प्रक्रिया के दौरान जिला एथलेटिक संघ के सचिव गजेंद्र तोमर, अजय कश्यप, पंकज कुमार और कोच राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed