फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Modi rally crowd to get down from 23 districts

मोदी रैली के लिए 23 जिलों से जुटेगी भीड़

Sun, 14 Feb 2016 02:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 14 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी की रबर फैक्ट्री मैदान में 28 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान स्वाभिमान रैली के लिए भाजपा ने 23 जिलों से भीड़ जुटाने का इंतजाम किया है। शनिवार को फ्यूचर इंस्टीट्यूट में बुलाई गई बैठक में बरेली, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडलों के इन जनपदों से पार्टी सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भीड़ लाने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि रैली में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि रैली को एतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जीजान से जुटना चाहिए। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने भी विचार रखे। सांसदों में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, शाहजहांपुर की सांसद कृष्णाराज, रामपुर सांसद नैपाल सिंह, बुलंदशहर सांसद भोला सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, फरुर्खाबाद सांसद मुकेश राजपूत के अलावा राजेश वर्मा, अंजूवाला, अंशुल वर्मा, पूर्व मेयर सुभाष पटेल और क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, शाम को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, प्रशांत पटेल, महाराज सिंह, राजकुमार शर्मा, पूरनलाल लोधी, तेजेश्वरी सिंह, गुलशन आनंद, आदेश प्रताप सिंह आदि की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed