फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Modi Rally Bareilly increased intelligence networks in 25 districts

मोदी की बरेली रैली- 25 जिलों में खुफिया नेटवर्क बढ़ा

Tue, 16 Feb 2016 02:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 16 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली में 28 फरवरी को प्रस्तावित किसान कल्याण रैली के चलते 25 जिलों में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने नेटवर्क बढ़ा दिया गया है। बरेली के आसपास के यह सब वही जिले हैं, जहां पर पिछले कई सालों में आतंकी घटनाएं हुईं हैं या फिर आतंकियों ने संरक्षण लिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईबी के इनपुट के आधार पर खुुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है। जरूरत पड़ने पर इसमें पुलिस प्रशासन से मदद लेने के निर्देश भी दिए हैं। क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी विश्व स्तर के अधिकांश आतंकवादियों की हिट लिस्ट में हैं। इसीलिए उनके दौरे से पहले खुफिया एजेंसियों को अभी से अपना बेस बनाकर टोह लेने की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

इस बारे में बरेली, मुरादाबाद, आगरा, मेरठ, आगरा, लखनऊ तथा कानपुर मंडल के जिलों में खुफिया एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। इन खुफिया एजेंसियों को जिलों और संवेदनशील इलाकों में आतंकियों के पुराने कनेक्शनों पर नजर गढ़ा दी है। गुपचुप तरीके से रह रहे लोगों की भी तलाश की जा रही है। बरेली तथा आसपास के जिलों के होटल, रेलवे स्टेशन तथा अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में रहने तथा काम काज के लिए आने वाले परिचितों पर नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed