फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Modi further strengthened the walls of the saffron fort

Bareilly News: भगवा किले की दीवारों को और मजबूत कर गए मोदी

Sat, 27 Apr 2024 06:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Modi further strengthened the walls of the saffron fort
बरेली। भाजपा के बेहद मजबूत गढ़ बरेली में टिकट बंटवारे के बाद दरक रही दीवारों को रोड शो के जरिये पीएम ने मजबूत करने की कोशिश की। नए अंदाज में शहरवासियों से रूबरू हुए पीएम ने 53 मिनट के मेगा शो के जरिये विपक्ष के सामने बड़ी लकीर भी खींच दी है।
विज्ञापन

दरअसल, रुहेलखंड की बरेली लोकसभा सीट चार दशक से भाजपा का गढ़ रही है। मंडल की बरेली, बदायूं और पीलीभीत लोकसभा सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी बदला है। ऐसे में इन सीटों की कमान पीएम मोदी ने स्वयं संभाली है। कद्दावर नेता संतोष गंगवार का टिकट कटने के बाद से ही मचे घमासान के बीच रोड शो के जरिये पीएम ने एकजुटता का संदेश दिया है। रोड शो में पीएम का पूरा जोर वहां मौजूद लोगों को कमल का चिह्न दिखाने पर रहा। इससे साफ है कि पीएम मोदी भी बरेली सीट को लेकर बेहद गंभीर हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बरेली सीट से बसपा के मैदान से हटने क बाद मुकाबला आमने-सामने का है। ऐसे में अपने मजबूत गढ़ को बचाए रखने के लिए भाजपाई एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। यही कारण है कि एक दिन पहले बरेली जिले की ही आंवला और बदायूं लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त रैली के बाद अगले ही दिन रोड शो ने माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों का दावा है कि रोड शो के बाद बरेली में भगवा रंग और चटख हुआ है। साथ ही आमने-सामने की जंग में जुटे गठबंधन के सामने भी बड़ी चुनौती पेश की है। फिलहाल, 28 अप्रैल को सपा मुखिया अखिलेश यादव की रैली बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान पर होगी। ऐसे में सपा और कांग्रेस के सामने ज्यादा भीड़ जुटाकर इस चुनौती का जवाब देने का मौका भी है।



मंडल के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचे पीएम
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली मंडल की सभी सीटों पर प्रचार का सिलसिला पूरा किया है। पहले चरण में शामिल पीलीभीत लोकसभा सीट पर नौ अप्रैल को पीएम ने जनसभा की थी। इसके बाद 25 अप्रैल को पीएम ने बदायूं, आंवला और शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा का माहौल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed