फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Modi also appreciate the work of anti soon : Nishank

जल्द ही विरोधी भी सराहेंगे मोदी के काम: निशंक

Mon, 06 Jun 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 06 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Modi also appreciate the work of anti soon : Nishank
रमेश पोखर‌ियाल न‌िशंक
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से देश और जनता के लिए काम कर रहे हैं, आने वाले वक्त में विरोधियों को भी स्वीकार करना पड़ेगा कि वे काम बेहतर हैं। शहर के बुद्धिजीवी वर्ग से उन्होंने भाजपा और कांग्रेस सरकारों की नीतियों की तुलना करने का आह्वान करते हुए कहा कि यूपीए सरकार में विश्व पटल पर देश हाशिए पर पहुंच गया था, उसको सर्वोच्च शिखर पर ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो सालों में ही कर दिया है। बोले- दो साल पहले के प्रधानमंत्री जब विदेश जाते थे तो झुककर जाते थे, आज हमारे प्रधानमंत्री बाहर जाते हैं तो पूरे देश का सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है।
विज्ञापन

निशंक रविवार रात को शहर के आईएमए हाल में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने दो सालों में ही इतने विकास कार्य करा दिए जितने कांग्रेस की सरकार 60 दशक में नहीं करा पाई। जो योजनाएं मोदी सरकार ने बनाई हैं, उसका लाभ हर वर्ग को मिलेगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश में गरीब को गरीब बनाए रखने के काम किए और भाजपा सरकार गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव, गली, मोहल्लों में जाकर केंद्र सरकार के अब तक के कार्यों को बताने का आह्वान किया। सम्मेलन में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री संतोष गंगवार, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, पूर्व मेयर सुभाष पटेल, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने किया। सम्मेलन में शहर के चिकित्सक, अधिवक्ता और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed