{"_id":"67c809f2d58ef09c8b0587d4","slug":"mock-drill-in-bareilly-police-chased-away-rioters-ssp-also-fired-gun-in-riot-control-exercise-2025-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में मॉकड्रिल: पुलिस ने दंगाइयों को खदेड़ा, दंगा नियंत्रण अभ्यास में एसएसपी ने भी चलाई बंदूक; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में मॉकड्रिल: पुलिस ने दंगाइयों को खदेड़ा, दंगा नियंत्रण अभ्यास में एसएसपी ने भी चलाई बंदूक; तस्वीरें
Wed, 05 Mar 2025 02:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:01 PM IST
सार
Bareilly News: बरेली के पुलिस लाइन परेड मैदान में बुधवार सुबह दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान रोमांचक नजारे देखने को मिले। फायरिंग हुई, आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन परेड मैदान में मॉकड्रिल का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह पुलिस लाइन परेड मैदान में पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण अभ्यास किया। इस दौरान रोमांचक नजारे देखने को मिले। अचानक बड़ी संख्या में बलवाई अंदर घुस गए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन परेड मैदान में मॉकड्रिल का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर पथराव, आगजनी और गोलीबारी शुरू कर दी। लाइन में अफरातफरी का माहौल बना। पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग में एक बवाली को ढेर कर दिया। दूसरा दंगाई गंभीर घायल हो गए। उसके बाद सभी दंगाई वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने भी चलाई बंदूक
- फोटो : अमर उजाला
दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साऊथ अंशिका वर्मा आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने भी बंदूक से आंसू गैस के गोले छोड़े। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस कर्मचारियों की प्रशंसा की।
पुलिस लाइन परेड मैदान में मॉकड्रिल का आयोजन
- फोटो : विभाग
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से गोलियां भी चलवाई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी गोली नहीं चला सके। दंगाइयों के रूप में भी पुलिसकर्मी ही थे, जो कई बार पुलिस टीम पर हावी होते दिखे। एसएसपी ने बताया कि किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों से अभ्यास कराया गया है।