फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mobin Beg, accused in the unrest, has been arrested; he had left his phone at home before joining the crowd.

Bareilly News: बवाल का आरोपी मोबीन बेग गिरफ्तार फोन घर रखकर भीड़ में हुआ था शामिल

Fri, 16 Oct 2026 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Mobin Beg, accused in the unrest, has been arrested; he had left his phone at home before joining the crowd.
बरेली। बरेली बवाल के आरोपी फरीदापुर चौधरी निवासी मोबीन बेग को कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि 26 सितंबर 2025 को शहर में हुए बवाल के बाद बारादरी थाने में दर्ज मामले में तौकीर रजा सहित 29 नामजद व कई अज्ञात आरोपी हैं। सर्विलांस और सीसी फुटेज से पहचान कर पुलिस ने मोबीन बेग की गिरफ्तारी की। उसके खिलाफ कोतवाली में भी एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

पूछताछ में मोबीन बेग ने बताया कि बवाल से पहले 19 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा फरीदापुर आए थे। पार्षद नासिर खान के घर बैठक हुई थी, जो बाद में बेग बरातघर में स्थानांतरित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना ने कहा था कि सरकार मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही है। 26 सितंबर को नमाज के बाद इस्लामिया ग्राउंड में इकट्ठा होने का आह्वान करते हुए कहा था कि पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुकना है, अंजाम चाहे जो भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed