{"_id":"6791df9b2fd67530b300da24","slug":"mobile-phone-is-your-friend-as-well-as-your-enemy-use-it-carefully-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सुरक्षा: मोबाइल फोन आपका दोस्त भी और दुश्मन भी, सावधानी से करें इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सुरक्षा: मोबाइल फोन आपका दोस्त भी और दुश्मन भी, सावधानी से करें इस्तेमाल
Thu, 23 Jan 2025 11:54 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:54 AM IST
सार
इंटरनेट के दौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ा है। इससे बचाव सावधानी और सजगता बेहद जरूरी है। अमर उजाला बरेली कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यशाला में साइबर विशेषज्ञ शालू रानी ने साइबर सुरक्षा के उपाय बताए।
विज्ञापन
साइबर विशेषज्ञ शालू रानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हर वक्त आपके करीब रहने वाला मोबाइल फोन हर गतिविधि को सुन और समझ रहा है। वह आपका मित्र भी है और दुश्मन भी। इसे सावधानी से चलाएं। खासतौर से इंटरनेट का उपयोग करने में होशियारी दिखाएं। बरेली आईजी रेंज के कार्यालय में सोशल मीडिया सेल की प्रभारी व साइबर विशेषज्ञ शालू रानी ने ये बातें अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला के दौरान कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि होटल-टैक्सी बुकिंग व अन्य कई काम के लिए हमें आधार कार्ड व अन्य जरूरी आईडी देनी पड़ती है। इसी तरह मोबाइल फोन पर एप डाउनलोड करते वक्त भी गैलरी, फोनबुक व अन्य जानकारियां मांगता है। ऐसे में हमारा डाटा सार्वजनिक हो जाता है। जब ये डाटा साइबर ठगों के पास पहुंचता है तो वे आपकी मेहनत की कमाई उड़ा देते हैं।
विज्ञापन
UP: 'सास-ससुर की सेवा और अपमान...', पत्नी का कत्ल करने वाले सैन्यकर्मी का बड़ा खुलासा; खुद बताए वो दो कारण
विज्ञापन
ऐसे में निजी जानकारी कहीं भी शेयर करने से बचें। अगर कोई ठगी हो जाए तो तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी आप शिकायत करेंगे, आपका रुपया सुरक्षित होने की संभावना बढ़ेगी। शालू रानी के साथ आए सहयोगी ध्रुव कुमार ने भी डिजिटल अरेस्ट व अन्य तरीकों से हो रही ठगी के बारे में जानकारी दी।