फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mobile mechanic died in road accident

कार की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मोबाइल मैकेनिक की मौत, साथी घायल

Sat, 27 Nov 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
mobile mechanic died in road accident
पूरनपुर। कार की टक्कर से बाइक से घर लौट रहे दो दोस्त घायल हो गए। इस दौरान बाइक सवारों के पीछे पहुंची ट्रैक्टर ट्रॉली ने घायल मोबाइल मैकेनिक को कुचल दिया। सीएचसी लाए गए युवक को चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे असम हाईवे पर खमरिया तिराहा से आगे हुई। शाहगढ़ निवासी राजेश कुमार (32) नगर में स्टेशन चौराहा के समीप एक दुकान पर मोबाइल मैकेनिक का काम करता था। जबकि गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (30) की शेरपुर रोड पर हबीबगंज गौटिया में मोबाइल की दुकान है। दोनों दोस्त काम निपटाने के बाद शुक्रवार शाम को बाइक से घर जा रहे थे। बाइक मोहम्मद आरिफ चला रहा था। आरिफ ने बताया कि असम हाईवे पर खमरिया तिराहा से आगे पहुंचने पर अनियंत्रित गति से सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा में वह उछल कर एक साइड में गिर गया। जबकि पीछे से अनियंत्रित गति से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने राजेश को कुचल दिया। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां इलाज से पहले चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कई साल से एक ही बाइक से घर से आते-जाते थे दोस्त
मोहम्मद आरिफ ने बताया कि कई साल से दोनों दोस्त एक ही बाइक से आते-जाते थे। शुक्रवार को भी दोनों काम निपटाने के बाइक से निकले थे। राजेश की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। राजेश तीन भाइयों में मझला था। परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी पत्नी प्रीती, पांच वर्षीय पुत्र राहुल, तीन वर्षीय देव और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed