{"_id":"5caae963bdec221456012d5f","slug":"mob-killed-two-robbers-in-lakhimpur-kheri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भीड़ हुई उग्र, दो बदमाशों को पीट-पीटकर मार डाला, डकैती डालने आए थे मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भीड़ हुई उग्र, दो बदमाशों को पीट-पीटकर मार डाला, डकैती डालने आए थे मृतक
Mon, 08 Apr 2019 03:27 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरखीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरखीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 08 Apr 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी से बड़ी खबर है। यहां ग्रामीणों ने डकैती डालने आए दो बदमाशों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के शवों को कब्जे में ले लिया है।
घटना थाना ईसानगर के गांव बेलागढ़ी की है। यहां ग्रामीणों ने 2 बदमाशों को दबोच लिया, और उन्हें पीटकर मार डाला। दरअसल, गांव के किशोरीलाल के घर में डाका डालने के इरादे से रविवार की देर रात पांच से सात बदमाशों ने धावा बोल दिया।
जैसे ही बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए तो गृहस्वामी को घर में किसी के होने की आहट सुनाई दे गई। इसके बाद वह जाग गया। घर में खोजबीन करने पर गृहस्वामी को कई बदमाश दिखे, जिससे बिना डरे ही गृहस्वामी उनसे भिड़ गया।
विज्ञापन
इसके बाद घर के बाकी सदस्य भी जाग गए। परिजनों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद पूरे गांव के लोग उठ गए। उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी।अपने आप को घिरा देख बदमाश वहां से भागने लगे। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि बाकी बदमाश भागने में कामयाब रहे।

Trending Videos
गुस्साए ग्रामीणों ने चोरों को जमकर पीटा। जिससे उनकी मौत हो गई। मारे गए बदमाशों की पहचान गांव मिर्जापुर निवासी रहीश और त्रिकोलिया निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।