{"_id":"62323ced314bf623cc0d047b","slug":"mlc-elections-with-shalini-gupta-of-puwayan-bareilly-news-bly4784667187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: पुवायां की डॉ. शालिनी गुप्ता समेत चार लोगों ने लिए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: पुवायां की डॉ. शालिनी गुप्ता समेत चार लोगों ने लिए नामांकन पत्र
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव के लिए दूसरे दिन बुधवार को भी कोई नामांकन नहीं होने से शाहजहांपुर कलक्ट्रेट मे?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। विधान परिषद की पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट के लिए होने वाले चुनाव को दूसरे दिन बुधवार को भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। हालांकि, इस दौरान पुवायां के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता डॉ. सुधीर गुप्ता की पत्नी डॉ. शालिनी गुप्ता समेत चार लोगों ने आरओ कक्ष से निशुल्क नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए। इन्हें मिलाकर अभी तक 16 लोग चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र ले चुके हैं।
मंगलवार को पहले दिन इसी सीट से वर्तमान में सपा के एमएलसी अमित यादव रिंकू और उनके भाई पूर्व विधायक राजेश यादव समेत आठ लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए थे। नामांकन पत्र लेने वालों में सपा से जुड़े मुनीश सिंह परिहार ने भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया है। बुधवार को सत्ता पक्ष भाजपा से जुड़े पुवायां के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता की पत्नी डॉ. शालिनी गुप्ता समेत मदनापुर के सौरभ कुमार सिंह, तिलहर की नाजमा बेगम और जमौर के इंद्रपाल ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए।
तीन पीढ़ियों से राजनीति से जुड़े डॉ. सुधीर के अनुसार इस सीट पर उनकी पत्नी के अलावा वैश्य समाज का अन्य कोई संभावित प्रत्याशी नहीं है। इस आधार पर उन्हें उम्मीद है कि उनकी पत्नी को भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। हालांकि, अभी चुनावी तस्वीर बदलने की पूरी संभावना है, क्योंकि आयोग से जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया शनिवार 19 मार्च तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
आज और कल रहेगा अवकाश
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव भटनागर के अनुसार 17 व 18 मार्च को होली का दो दिवसीय अवकाश होने के कारण इस अवधि में नामांकन नहीं होंगे। प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने शनिवार 19 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अवकाश का यह आदेश बुधवार को प्राप्त हो गया है, लेकिन अभी इस बारे में भारत निर्वाचन आयोग अथवा राज्य निर्वाचन अधिकारी से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। आयोग से कोई निर्देश नहीं मिलने पर 19 मार्च को प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे।