{"_id":"6701dc1ef18fb5969f0f3c27","slug":"mlas-proposed-rs-451-crore-for-widening-of-roads-bareilly-news-c-4-lko1018-496056-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़कों के चौड़ीकरण के लिए विधायकों ने दिए 451 करोड़ रुपये के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़कों के चौड़ीकरण के लिए विधायकों ने दिए 451 करोड़ रुपये के प्रस्ताव
विज्ञापन
बरेली। जिले के विधायकों ने सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 451 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए हैं। इसे कार्ययोजना में शामिल किया गया है। प्रमुख जिला मार्ग/अन्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृृढ़ीकरण के लिए नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक तीन प्रस्ताव दिए गए हैं।
नवाबगंज के विधायक डॉ. एमपी आर्या ने राजघाट-सनेकपुर त्रिकुनिया मार्ग, जुबैदा-जुबैदी से बिलासनगर भुता मार्ग व नवाबगंज बिजौरिया कल्यानपुर कुंडरा होते हुए सैदपुर बहादुरगंज मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव दिए हैं। इनकी लंबाई 41.50 किलोमीटर है। इस पर 136 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन किया गया है। बहेड़ी के विधायक अताउर्रहमान ने रिछा-जहानाबाद मार्ग के छूटे हुए 1.50 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया है। इस पर 3.13 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बरेली-बीसलपुर मार्ग के डेढ़ किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण के लिए 1.5 करोड़ का प्रस्ताव दिया।
मीरगंज विधायक डीसी वर्मा ने पैगानगरी-गोरालोकनाथपुर-बसंतपुर होते हुए गुलड़िया तक मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 83 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। आंवला-अलीगंज-गैनी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए राज्यमंत्री धर्मपाल सिंह ने 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। आंवला बदायूं मार्ग के आठ किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट चाहिए।
विज्ञापन
फरीदपुर विधायक प्रो. श्यामबिहारी लाल ने गौसगंज सराय से धारमपुर होते हुए फतेहगंज-दातागंज मार्ग के 12.3 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए 95 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। पीडब्यूडी अपनी 2024-25 की कार्ययोजना में इन प्रस्तावों को शामिल कर रहा है। जल्दी ही इसके लिए जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम की बैठक होगी। अमर उजाला ब्यूरो