फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mission power: daughters show their strength in sports

मिशन शक्ति: बेटियों ने खेलों में दिखाया दम

Fri, 19 Feb 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mission power: daughters show their strength in sports
राजकीय इंटर कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मंतसा और निशा बनी दौड़ की विजेता, लंबी कूद में प्रतीक्षा अव्वल
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में हुए खेल, डीएम ने छात्राओं को दिए पुरस्कार

बरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 50 मीटर दौड़ में मंतशा, 100 मीटर दौड़ में निशा और लंबी कूद में प्रतीक्षा अव्वल रही। डीएम ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम नितीश कुमार और सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 50 मीटर दौड़ में दमखोदा की मंतसा प्रथम, नगर क्षेत्र की अंजली सिंह द्वितीय और भुता की मंतसा तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में निशा प्रथम, शीतल द्वितीय और कुसुम लता तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में प्रतीक्षा प्रथम, सुमन द्वितीय और बुशर फातिमा तृतीय रहीं। योगा में काजल प्रथम, गायत्री द्वितीय और बबली तृतीय स्थान पर रही। रस्साकशी में आलमपुर जाफराबाद की टीम ने बिथरी चैनपुर की टीम को पराजित किया। कबड्डी में दमखोदा ब्लॉक की टीम प्रथम और क्यारा ब्लॉक की टीम ने दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

डीएम ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उनकी रुचि के अनुसार प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच दिया जाएगा। खेल के साथ वे अपने स्वास्थ्य और मन को भी मजबूत कर सकेंगी। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह, उपनिदेशक महिला कल्याण, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, बीएसए विनय कुमार, बीईओ देवेश राय, जिला महिला समन्वयक चंद्रभान यादव, जिला व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार, स्काउट कैप्टन कंचन कनौजिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed