फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mission Admission: 40 applications on the first day in Masters, 31 submitted fees

मिशन एडमिशनः परास्नातक में पहले दिन 40 आवेदन, 31 ने जमा की फीस

Thu, 23 Sep 2021 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: 40 applications on the first day in Masters, 31 submitted fees
MJP Rohilkhand university

स्नातक द्वितीय वर्ष में ऑनलाइन फीस जमा करने को बरेली कॉलेज ने खोला पोर्टल

विज्ञापन
बरेली। परास्नातक पाठ्यक्रमों में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश और पंजीकरण संबंधी निर्देश जारी होने के बाद बुधवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन बरेली कॉलेज में 40 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। 31 विद्यार्थियों ने फीस भी जमा कर दी है।
प्रवेश समन्वय डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि परास्नातक प्रवेश शुरू होने के साथ ही द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले चुके जो छात्र अभी तक फीस जमा नहीं कर सके हैं, उन्हें आखिरी मौका दिया गया है। वह दो अक्तूबर तक फीस जमा कर सकते हैं। इसके लिए बुधवार देर शाम को पोर्टल खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन सर्वाधिक दस आवेदन केमिस्ट्री विषय के लिए हुए हैं। जिसके सापेक्ष नौ लोगों ने ऑनलाइन फीस भी जमा कर दी है। इकोनॉमिक्स में एक आवेदन हुआ है पर फीस जमा नहीं की गई है। आरिक्षत सीट के सापेक्ष इंग्लिश विषय में तीन, हिस्ट्री में तीन, पॉलिटिकल साइंस में दो, सोशियोलॉजी में एक, बॉटनी में दो, मैथ्स में दो, फिजिक्स में पांच, जूलोजी में छह आवेदन हुए हैं। कुल 40 आवेदन के सापेक्ष 31 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दी है। शेष विद्यार्थियों को लेट फीस से बचने के लिए तत्काल फीस जमा करने को कहा है।
विज्ञापन

फाइनल ईयर में प्रवेश के लिए वसूल रहे विलंब शुल्क

बरेली। ज्योति कॉलेज मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रबंधन पर विद्यार्थियों ने विलंब शुल्क वसूलकर फाइनल ईयर में प्रवेश देने पर आपत्ति जताई है। आरोप है कि कॉलेज ने अभी तक बीएड फर्स्ट ईयर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया है। मगर, फाइनल ईयर में प्रवेश के लिए पांच सौ रु पये विलंब शुल्क मांग रहे हैं। जिसकी जानकारी दिए बगैर सीधे रसीद में इसका जिक्र कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रकरण की शिकायत कर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय की कुलपति बनीं प्रो. नीलिमा गुप्ता

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में डीन और एनिमल साइंस की विभाग प्रभारी रहीं प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता को अब शासन ने मध्य प्रदेश के डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय सागर की कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की जानकारी मिलने पर बरेली कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि प्रोफे सर नीलिमा इससे पहले कानुपर विश्वविद्यालय की कुलपति रह चुकी हैं और वर्तमान में भागलपुर विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर तैनात थीं। बुधवार को मध्य प्रदेश के सागर स्थित विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर तैनाती मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed