{"_id":"6aff6c42d0024fc0740cc5a2","slug":"missing-youth-found-in-gujarat-had-staged-a-drama-to-avoid-marriage-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-102268-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लापता युवक गुजरात में मिला, शादी से बचने को रचा नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लापता युवक गुजरात में मिला, शादी से बचने को रचा नाटक
विज्ञापन
दो दिन पहले बहगुल नदी किनारे मिला था चप्पल, फोन, अब परिजनों ने महसूस की राहत
फतेहगंज पूर्वी। दो दिन पहले बहगुल नदी किनारे लापता हुए रामपुर के शाहबाद के गांव दुलिका धर्मपुर निवासी क्रेन ऑपरेटर धर्मेंद्र को गुजरात में सही-सलामत पाया गया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने बड़े भाई को फोन कर बताया कि वह अपनी शादी से बचने के लिए वहां चला गया था। पुलिस अब उसे सकुशल वापस लाने का प्रयास कर रही है।
परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र सोमवार सुबह तीन बजे चौकीदार ब्रजेश से टॉर्च लेकर शौच के लिए गया था। मंगलवार सुबह उसका मोबाइल, चप्पल, टॉर्च और लोअर क्रेन से कुछ दूर नदी किनारे मिला। इसके बाद परिजनोंने उसके नदी में डूबने की आशंका जताई थी। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम के स्टीमर से धर्मेंद्र की नदी में तलाश करवाई। उसकी होने वाली दुल्हन भी बुधवार को घटनास्थल पर परिजनों के साथ पहुंची थी। बुधवार रात तक उसका कोई पता नहीं चला था।
दिसंबर में शादी थी तय
धर्मेंद्र ने बृहस्पतिवार सुबह अपने भाई रामवीर को नए नंबर से फोन किया। बताया कि वह उस लड़की से शादी नहीं करना चाहता था। दिसंबर में उसकी शादी तय हुई थी। शादी से बचने के लिए ही उसने यह नाटक रचा था। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि युवक ने शादी से बचने के लिए ये ड्रामा किया था। उसके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर उसे सकुशल लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।