फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Missing girl sent message on WhatsApp for help

'मुझे बचा लो ये लोग मार डालेंगे': डेढ़ माह से लापता बेटी का व्हाट्सएप पर आया मैसेज, घरवालों के उड़े होश

Sun, 30 Jul 2023 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jul 2023 05:12 PM IST
सार

लापता युवती की बहन के फोन नंबर पहले कॉल आई, फिर मैसेज आया। जिसमें मदद की गुहार लिखी है। मैसेज के बाद युवती की मां ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Missing girl sent message on WhatsApp for help
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती डेढ़ महीने से लापता है। शुक्रवार शाम को घरवालों के नंबर पर ऐसा मैसेज आया, जिसे पढ़कर परिजनों के होश उड़ गए। मैसेज में लिखा है कि मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार डालेंगे। मुझे मुंबई में कैद करके रखा है। व्हाट्सएप मैसेज आने के बाद युवती की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर पुत्री की बरामदगी की मांग की है। 

विज्ञापन


हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि डेढ़ माह पूर्व उसकी पुत्री घर से अचानक लापता हो गई थी। उसने बदनामी के डर से कहीं कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। चुपचाप अपनी लड़की की तलाश करती रही। शुक्रवार को उसकी दूसरी पुत्री के फोन नंबर पर कॉल आई। रिसीव करने के तुरंत बाद कॉल कट गई। शाम के समय एक नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 35 दिन... तीन हत्याएं: सीरियल किलर या है एक ही गैंग, इस आशंका से शाही में खौफ; महिलाओं ने खेत जाना छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के मुताबिक व्हाट्सएप पर उसकी बेटी ने मैसेज भेजा है। वह किसी मुसीबत में फंसी हुई है। किसी ने उसे मुंबई में कैद करके रखा है। पीड़ित महिला ने रविवार को थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, गांव में चर्चा है युवती को कोई युवक अपने साथ ले गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed