{"_id":"6439bac67d7247d7640d418a","slug":"missing-development-found-at-friends-house-in-chandausi-bareilly-news-c-4-1-127026-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चंदौसी में दोस्त के घर मिला लापता विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चंदौसी में दोस्त के घर मिला लापता विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीन अप्रैल से लापता युवक को पुलिस ने चंदौसी में उसके दोस्त के घर से बरामद कर लिया है। युवक की मां ने जिला पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस नामजद चारों लोगों को जेल भी भेज चुकी है। शुक्रवार देर शाम मीरगंज पुलिस युवक को लेकर थाने पहुंची। उससे पूछताछ की जा रही है।
मीरगंज कस्बे के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी विकास नथपुरा निवासी जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी की पत्नी को अक्सर मेसेज भेजता था। यह बात उनको पता लग गई थी। इसके बाद तीन अप्रैल को विकास लापता हो गया। उसका पता नहीं लगा तो मां मीरा देवी ने जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, उनकी पत्नी मंजू यदुवंशी, गांव की प्रधान के पति समरपाल और विनोद के खिलाफ अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने विकास को काफी तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लगा। दूसरी ओर विकास की हत्या के संबंध में भी किसी तरह का कोई साक्ष्य नहीं मिला।
जांच के दौरान सामने आया कि विकास को मंजू के मोबाइल से कॉल करके ही बुलाया गया था। उससे मारपीट की बात भी सामने आई। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य समेत चारो आरोपियों को दस अप्रैल को अपहरण और साजिश रचने संबंधी धाराओं में जेल भेज दिया। इस बीच विकास की तलाश भी जारी रही। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि युवक की चंदौसी से बरामदगी हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है।