फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   misdeed with ten year old girl in bareilly

UP Crime: बरेली में दस साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद झाड़ियों में फेंका

Sat, 13 Aug 2022 03:20 AM IST
Jeet Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 Aug 2022 03:20 AM IST
सार

बेटी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पश्चिमी भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण बरेली रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
misdeed with ten year old girl in bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाई के साथ घास काट रही दस वर्षीय बच्ची को अज्ञात युवक जबरन उठा ले गया और कुछ ही दूरी पर दुष्कर्म करने के बाद लहूलुहान हालत में झाड़ियों में फेंक दिया। भाई के पिता को बुलाकर लाने तक आरोपी फरार हो गया। बेहोश पड़ी मिली मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। इलाके के एक गांव में रहने वाली बच्ची कक्षा पांच की छात्रा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह अपने पिता और 12 वर्षीय भाई के साथ खेत पर गई थी। उनके पिता धान के खेत में पानी लगाने लगे और दोनों भाई-बहन कुछ दूरी पर नहर के पास घास काटने लगे। पिता के मुताबिक उसी दौरान एक युवक बच्चों के पास पहुंचा और कहा कि गन्ने के खेत में उसका घास का गट्ठर पड़ा है, चलकर उठवा दो। बच्चों ने मना कर दिया तो बेटे को जान से मारने की धमकी देकर वह उनकी दस साल की बेटी को जबरन झाड़ियों में खींच ले गया। 
विज्ञापन


बेटा दौड़कर उन्हें बुलाकर लाया, इसमें करीब सात-आठ मिनट लग गए। जब वे लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग रहा था और बेटी झाड़ियों में खून से लथपथ पड़ी थी। वे लोग उसे लेकर घर पहुंचे और यूपी 112 को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। फिर बेटी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पश्चिमी भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण बरेली रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पिता की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना शाही में दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed