फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants took woman at gunpoint and robbed jewellery in Bareilly

Bareilly News: बदमाशों ने महिला को गन पॉइंट पर लेकर डाली डकैती, इलाके के तीन अन्य घरों में हुई चोरी

Mon, 13 Nov 2023 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 01:53 PM IST
सार

बदमाशों ने एक ही इलाके के तीन अलग-अलग गांवों में वारदात को अंजाम दिया। एक घर में घुसे बदमाशों ने महिला को गन पॉइंट पर लेकर डकैती डाली, जबकि तीन घरों में चोरी की गई। 

विज्ञापन
Miscreants took woman at gunpoint and robbed jewellery in Bareilly
धीरपुर में अलमारी तोड़कर चोरी किए जेवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में छोटी दिवाली की रात बदमाशों ने आतंक मचाया। बदमाशों ने एक ही इलाके के तीन अलग-अलग गांवों में वारदात को अंजाम दिया। एक घर में घुसे बदमाशों ने महिला को गन पॉइंट पर लेकर डकैती डाली, जबकि तीन घरों में चोरी की गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।  

विज्ञापन


बेहरा गांव में शनिवार रात रामवीर के मकान में हथियारबंद छह बदमाश घुस आए। बदमाशों ने रामवीर की पत्नी को गन पॉइंट पर लेकर जेवर उतरवा लिए। उसकी पास में लेटी लड़की के कुंडल और कंधनी उतरवाई। घर में रखा अन्य सामान भी बदमाश ले गए। वहीं रामवीर के पड़ोसी राजवीर मकान पर ताला लगाकर अपनी मां के पास दूसरे मकान पर गए हुए थे। बंद पड़े मकान में चोरों ने घुसकर लाखों की चोरी कर ली। अमरेख गांव निवासी जगदीश के घर में भी चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। 

विज्ञापन

धीरपुर गांव में लाखों की चोरी 
धीरपुर मजरा बेहरा गांव निवासी सोनू परिवार सहित शनिवार रात नौ बजे खाना खाकर एक कमरे में सो गया। रात में किसी समय चोर घर में घुस गए। जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। चोर उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण, डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक, 20 हजार रुपये नकद व एक मोबाइल चोर चुरा ले गए। 

परिवार के लोग करीब चार बजे उठे तो गेट खोलने का प्रयास किया। गेट बाहर से बंद था। सोनू लकड़ी के विंडो से बाहर आया और दरवाजा खोलकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। घर में रखी बंदूक समेत जेवर नकदी गायब देखी तो परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed