{"_id":"5fd861368ebc3e3ec77de073","slug":"miscreants-may-disturb-the-environment-in-the-name-of-farmers-protest-security-tightened-on-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ सकते हैं अराजक तत्व, नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ सकते हैं अराजक तत्व, नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सतर्कता
Tue, 15 Dec 2020 12:39 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन की आड़ में कुछ अराजक तत्व माहौल खराब कर सकते हैं। इसको लेकर आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है। इस संबंध में आईजी रेंज ने जिले का दौरा कर कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
नए कृषि कानूनों को समाप्त करने की मांग को लेकर किसान आंदोलित हैं। सपा, कांग्रेस, वामपंथी दल समेत कई राजनीतिक दल भी किसानों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दे रहे हैं। सोमवार को भी किसानों और सपा समेत अन्य दलों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसी के चलते आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह लखीमपुर खीरी पहुंचीं और जिले का जायजा लिया। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से खबर मिली है कि कुछ असामाजिक तत्व किसान आंदोलन की आड़ मे माहौल खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन
खुफिया विभाग से इनपुट मिलने के बाद नेपाल के रास्तों पर हाई अलर्ट घोषित किया है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सघन तलाशी अभियान चलाने और पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इनपुट मिलने के बाद रैपिड एक्शन प्लान को तैयार कर लिया गया है।