{"_id":"5d5d0bd38ebc3e6c3446e52f","slug":"miscreants-looted-two-lakh-rupees-from-a-man-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूटे दो लाख रुपए, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूटे दो लाख रुपए, दहशत में लोग
Wed, 21 Aug 2019 02:46 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बदायूं में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। बदायूं के सहसवान के रहने वाले नौशे अली बुधवार सुबह भारतीय स्टेट बैंक से दो लाख रुपए निकाल कर रुस्तमटोला मोहल्ले की तरफ जा रहे थे। इसी बीच लुटेरों ने मौका देखकर रास्ते में ही वारदात को अंजाम दे दिया और उससे पैसे लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
नौशे अली बैंक से रुस्तमटोला मोहल्ले स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे, जब रास्ते में दो बाइक पर सवार हो कर बदमाश आए और उन्हें घेर लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर उन्होंने नौशे अली से दो लाख रुपए लूट लिए और बाइक से ही फरार हो गए।
विज्ञापन
नगर में दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से नागरिकों में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर बदमाशों को तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन