{"_id":"677c34ab98e0cd1c2b02b129","slug":"miscreants-looted-70-thousand-rupees-by-giving-lift-to-a-farmer-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103510-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदमाशों ने किसान को लिफ्ट देकर 70 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदमाशों ने किसान को लिफ्ट देकर 70 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
भोजीपुरा। बैंक से रुपये निकालने के बाद सवारी का इंतजार कर रहे किसान को बदमाशों ने बाइक पर लिफ्ट देकर सरेराह नैनीताल हाईवे पर तमंचा दिखाकर 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। देवरनियां और भोजीपुरा पुलिस में घटनास्थल को लेकर खींचतान मची रही। घटनास्थल भोजीपुरा क्षेत्र का निकला। रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर पैगा निवासी किसान शिवचरन लाल का देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव स्थित सेमीखेड़ा की बैंक आफ बड़ौदा में खाता है। शिवचरन लाल सोमवार को बैंक में रुपये निकालने आए थे। शिवचरन ने बैंक से दिन में करीब ढाई बजे अपने अकाउंट से 70 हजार रुपये निकाले। रुपये निकालने के बाद शिवचरन नैनीताल हाईवे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार उनके पास आकर रुका और किसान से धौराटांडा जाने का रास्ता पूछा। किसान ने रास्ता बताया।
किसान जादौपुर गांव तक लिफ्ट मांगी। तभी बाइक सवार ने किसान को बाइक पर बिठा लिया। उसके पीछे एक और बाइकसवार पीछा करने लगा। दोपहर तीन बजे बदमाशों ने जादौपुर से पहले नैनीताल हाईवे पर एक पुलिया के पास बाइक रोककर तमंचा दिखाकर किसान से 70 हजार रुपये लूटे लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
किसान ने देवरनियां पुलिस को थाने में जाकर घटना बताई। देवरनियां प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा किसान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। देवरनियां पुलिस ने घटनास्थल भोजीपुरा थाना क्षेत्र का होना बताया। किसान ने भोजीपुरा पुलिस को काॅल करके घटना की जानकारी दी। भोजीपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। भोजीपुरा पुलिस ने घटनास्थल देवरनियां का बताया। इसी खींचतान से चार घंटे बीत गए।
अंत में घटनास्थल भोजीपुरा थाना क्षेत्र का निकला। इसके बाद भोजीपुरा पुलिस पीड़ित को थाने ले गई और पूछताछ करती रही। रात में आठ बजे फिर अपराध निरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खबर लिखे जाने तक रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। संवाद