{"_id":"6763cfff19db369f6f0c5539","slug":"miscreants-looted-35-thousand-rupees-from-bank-mitra-in-bareilly-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मित्र से 35 हजार रुपये लूटे, विरोध पर पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मित्र से 35 हजार रुपये लूटे, विरोध पर पीटकर किया घायल
Thu, 19 Dec 2024 01:25 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:25 PM IST
सार
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र से लूट का मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मित्र से 35 हजार रुपये लूट लिए। विरोध पर बैंक मित्र को घायल कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित बैंक मित्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में गांव गहवरा की गौंटिया निवासी बैंक मित्र से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट कर ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने मीरगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब सवा छह बजे बैंक मित्र अनिल कुमार मीरगंज से बाइक से अपने घर गहवरा की गौंटिया जा रहे थे। उनके मुताबिक गुलड़िया मोड़ से आगे पीछे से आए दो बाइक सवारों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उन पर फायर किया, जो मिस हो गया।
विज्ञापन
लुटेरों ने 35 हजार रुपये लूटे
इसके बाद दोनों लुटेरों ने तमंचे की बट से बैंक मित्र को पीटकर घायल कर दिया। उनकी बैग में रखे 35 हजार रुपये लूटकर लुटेरे फरार हो गए। पीछे से आए राहगीरों ने घायल बैंक मित्र को सड़क से उठाया। मौके से एक कारतूस भी मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सीओ मीरगंज गौरव सिंह और कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन