Bareilly News: टोल प्लाजा के पास शोहदों ने दो बहनों से की अश्लीलता, बाल पकड़कर खींचा
बरेली के फरीदपुर में दो बहनों से छेड़खानी और अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। दोनों बहनें अपने भाई के साथ बरेली जा रही थीं। टोल प्लाजा के पास शोहदों ने उन्हें रोक लिया और दोनों बहनों से अश्लीलता की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
यह भी पढ़ें- Bareilly News: फरीदपुर में दो गुटों के युवक भिड़े, यूट्यूबर को पीटकर किया मरणासन्न, वीडियो वायरल
लोगों ने एक आरोपी को दबोचा
पीड़ित ने थाने में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे। वहां मौजूद लोगों ने इनमें से एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन अन्य भाग गए। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। सीसी कैमरे की फुटेज की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।