{"_id":"68f0105cd55005b3010838d4","slug":"miscreants-created-a-ruckus-at-the-fair-beat-up-a-female-bouncer-for-refusing-to-swing-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102420-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मेले में खुराफातियों ने मचाया उत्पात, झूला झूलने से मना करने पर महिला बाउंसर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मेले में खुराफातियों ने मचाया उत्पात, झूला झूलने से मना करने पर महिला बाउंसर को पीटा
विज्ञापन
एक दिन की तहसीलदार बनी नीतू सुनती जनता की समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। श्री आदर्श रामलीला मेले में लगे झूलों पर खुराफातियों ने फ्री में झूला झूलने की कोशिश की। रोकने पर महिला बाउंसर के साथ छेड़खानी कर मारपीट की गई। इसके बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई।
नाराज झूला संचालकों ने सभी झूले बंद कर दिए। सूचना पर पहुंचे मेला कमेटी के समझाने के बाद झूला संचालक ने करीब आधे घंटे बाद झूले शुरू कराए।
श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुबोध कुमार अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे के बाद कुछ दबंग असलहा लेकर मेले में आ गए। उन्होंने फ्री में झूला झूलने की कोशिश की। इस पर झूले पर तैनात महिला बाउंसरों ने टिकट लेने को कहा। तभी खुराफातियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद कुछ लोग मौके से भाग गए। वहीं, दो लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया।
झूला संचालक को समझाकर दोबारा झूला चालू कराए गए। इधर, फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मेले में किसी प्रकार की घटना नहीं हुई है। न ही किसी को मेला कमेटी वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। संवाद