फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   miscreant shot himself when police starts encounter in Bareilly

बरेली: पुलिस की घेराबंदी में फंसे बदमाश ने खुद को मारी गोली, एक साथी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Fri, 11 Jun 2021 02:19 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 11 Jun 2021 02:19 PM IST
सार

फरीदपुर के एक घर में छिपे तीन बदमाशों को पुलिस ने घेरकर जब फायरिंग शुरू की तो डरकर एक बदमाश ने खुद को ही गोली मार ली। वहीं, उसका साथी पकड़ा गया जबकि एक अन्य साथी भाग निकला।

विज्ञापन
miscreant shot himself when police starts encounter in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में बुखारा रोड पर गुरुवार रात करीब दो बजे सुरेश धर्म कांटा के सामने सुखपाल के मकान में तीन बदमाश घुस गए। आसपास ही गश्त कर रही पुलिस को किसी तरीके से इसकी भनक लग गई। इसके बाद पुलिस ने पास ही स्थित लकड़ी की टाल से सीढ़ियां लेकर मकान की घेराबंदी कर ली। 
विज्ञापन


सीओ फरीदपुर राजकुमार मिश्र ने बताया कि बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी और जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। ऐसे में खुद को भागने में सफल न होता देखकर कैंट के गांव चौबारी निवासी बदमाश अजय ने कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


उसका साथी रिंकू पानी की टंकी में छिप गया, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों का तीसरा साथी चोरी के लिए साथ में लाई गई ईको कार से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed