{"_id":"671fc2972dc5e8cc910d1713","slug":"miscreant-robbed-32-thousand-rupees-from-the-old-man-on-gun-point-in-bareilly-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैंक से निकले बुजुर्ग को तमंचा दिखाकर 32 हजार रुपये लूटे, बदमाश ने दिनदहाड़े की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैंक से निकले बुजुर्ग को तमंचा दिखाकर 32 हजार रुपये लूटे, बदमाश ने दिनदहाड़े की वारदात
Mon, 28 Oct 2024 10:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:44 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने सोमवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने राह चलते बुजुर्ग को तमंचा दिखाकर उनसे 32 रुपये लूट लिए और फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव निवासी बुजुर्ग युसूफ अली से सोमवार दोपहर लूट कर ली गई। इज्जतनगर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लिखकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पैदल घर जा रहे थे बुजुर्ग
यूसुफ अली ने सोमवार दोपहर डीआरएम दफ्तर के पास की बैंक शाखा के अपने खाते से 32000 रुपये निकाले। वह पैदल ही अपने घर जा रहे थे। यूसुफ के मुताबिक रोड नंबर एक के पास ऑटो से उतरकर एक व्यक्ति उनके पीछे आया। उनकी कमर पर तमंचा लगाकर उनसे पूरे 32000 रुपए लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन
अज्ञात लुटेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
यूसुफ शोर मचाते ही रह गए। घटना को कई लोगों ने देखा और आसपास काफी भीड़ लग गई। उन्होंने सूचना दी तो इज्जत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चेकिंग की पर आरोपी का पता नहीं लग सका। पीड़ित ने तहरीर दी, अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन