{"_id":"6a6bb5aa69b1821694036e1d","slug":"miscreant-crashes-uninvited-into-a-feast-shoots-organizer-after-being-confronted-faridpur-news-c-4-bly1015-936315-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिना बुलाए दावत में पहुंचा बदमाश, टोकने पर आयोजक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिना बुलाए दावत में पहुंचा बदमाश, टोकने पर आयोजक को मारी गोली
Fri, 31 Jul 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। थाना क्षेत्र के कजरौटा गांव में बृहस्पतिवार को एक नामकरण संस्कार में युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
गांव निवासी शेखर के बेटे के नामकरण संस्कार की दावत में मेहमान आए हुए थे। तभी गांव निवासी चमन कश्यप नशे में वहां पहुंच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, आपराधिक छवि के चमन को शेखर ने दावत में नहीं बुलाया था। चमन फिर भी वहां आकर दावत खा रहे लोगों से बहस करने लगा। तब शेखर ने कहा कि उसे भले ही बुलाया नहीं गया है, फिर भी वह दावत खाना चाहे तो खा सकता है।
इस पर चमन और भड़क गया। उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जब लोगों ने ऐसा करने से मना किया तो चमन ने शेखर की तरफ ही फायर झोंक दिया। गोली शेखर की जांघ में लगी और आर-पार हो गई। घटना के बाद दावत खा रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल शेखर को फरीदपुर सीएचसी ले गए। वहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। देर रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
-- --
जिला बदर रह चुका है चमन
गांव पहुंची यूपी 112 पुलिस ने सूचना थाने पर दी। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह को जानकारी मिली तो चमन कश्यप पर दर्ज आपराधिक मामलों का संज्ञान लिया। पता लगा कि वह बेहद शातिर है। उसे गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किया गया था। जिला बदर की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी उसने अपराध जारी रखा। उसने हरेला गांव में भी एक व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग की थी। हालांकि उस घटना में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। सीओ ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर चमन कश्यप को कोर्ट में पेश किया जाएगा।