फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Misbehavior with Shikshamitra returning from school

Bareilly News: स्कूल से लौट रही शिक्षामित्र के साथ की अभद्रता

Fri, 30 Aug 2024 06:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with Shikshamitra returning from school
पीड़िता ने दबंगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन




फरीदपुर। स्कूल से बच्चों को पढ़ाकर घर जा रही महिला शिक्षामित्र को नेशनल हाईवे पर रास्ते में रोक कर दबंगों ने अभद्रता की। विरोध करने पर उसे पीटने का प्रयास किया गया। वहां मौजूद लोगों ने महिला को आरोपियों से बचाया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।


फरीदपुर नगर के एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका एक गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को स्कूल से पढ़ाकर घर जा रही थीं। तभी नेशनल हाईवे पर गौसगंज पुलिया के समीप कलीनगला गांव निवासी दो आरोपियों ने उसके आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीटने का प्रयास किया। वहां खड़े लोगों ने आरोपियों से महिला शिक्षामित्र को बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed