फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Misbehavior with girls in Scheduled Caste Girls Hostel in Bareilly

Bareilly: अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में बेटियों से गलत बर्ताव... भोजन न पानी, अधीक्षिका देती हैं गाली

Wed, 22 May 2024 10:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 May 2024 10:38 AM IST
सार

बरेली के अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं समस्याओं से जूझ रही हैं। उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राओं ने एडीएम से पूरे मामले की शिकायत की। 

विज्ञापन
Misbehavior with girls in Scheduled Caste Girls Hostel in Bareilly
छात्रावास की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नावल्टी चौराहे के पास राजकीय संकेत विद्यालय परिसर में स्थित अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ गलत बर्ताव किया जाता है। कई छात्राएं मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास के मेस में भोजन की व्यवस्था नहीं है। 

विज्ञापन


27 छात्राओं के लिए सीमित मात्रा में पानी मंगवाया जाता है। उनसे कहा जाता है कि कम पानी पियो। ज्यादा पानी पीना है तो खरीदकर लाओ। इतना बजट नहीं मिलता। कोई भी शिकायत करने पर उसके समाधान के बजाय अधीक्षिका गालियां देती हैं। एडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पहुंची छात्राओं ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से निर्मित छात्रावास जर्जर हो चुका है। बारिश होने पर छत टपकती है। प्लास्टर झड़ रहा है। बाथरूम के दरवाजे टूटे हैं। अलमारियां भी टूटी हैं। हॉस्टल में मच्छरों का प्रकोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी नहीं आते अधिकारी 
छात्राओं का कहना है कि समाज कल्याण विभाग का कोई अधिकारी कभी यहां झांकने भी नहीं आता, जबकि छात्रावास के संचालन का जिम्मा समाज कल्याण विभाग का ही है। 

एडीएम दिनेश ने बताया कि समस्याओं के संबंध में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी से भी रिपोर्ट मांगी जाएगी।   

छात्रावास की अधीक्षिका अर्चना वर्मा ने कहा कि 12 या 13 लड़कियां छात्रावास में हैं। उनके लिए पानी के छह कंटेनर रोज मंगाए जा रहे हैं। बाकी सारी व्यवस्था ठीक है। शिकायत क्यों की, इसके बारे में कुछ नहीं कह सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed