फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mirganj-Jam road in poor condition; potholes pose risk of accidents

Bareilly News: मीरगंज-जाम मार्ग जर्जर, गड्ढों से हादसों का खतरा

Sun, 18 Oct 2026 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Mirganj-Jam road in poor condition; potholes pose risk of accidents
मीरगंज। मीरगंज-जाम मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है, जिससे करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और हादसों का खतरा बना हुआ है। अधिवक्ता देवेश कुमार शर्मा ने अधिकारियों से इसकी मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

यह मार्ग ग्राम हल्दी खुर्द और नंदपुरा समेत करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ता है। तहसील मुख्यालय से इसकी दूरी लगभग पांच किलोमीटर है। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है, जिससे समय भी अधिक लगता है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड, बरेली के अंतर्गत आता है। इसकी मरम्मत न होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

समस्या को लेकर अधिवक्ता देवेश कुमार शर्मा ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने मार्ग की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिली है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed