फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minority commission seek DM, SSP

डीएम, एसएसपी अल्पसंख्यक आयोग में तलब 

Tue, 13 Feb 2018 01:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 13 Feb 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
Minority commission seek DM, SSP
नवाबगंज नगरपालिका चेयरमैन शहला ताहिर की बेटी के भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर पर उत्पीड़न के आरोपों का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने डीएम और एसएसपी को साक्ष्यों समेत तलब किया है। आरोपों पर सुनवाई 28 फरवरी को अल्पसंख्यक आयोग के नई दिल्ली कार्यालय में होगी। 
विज्ञापन

शहला ताहिर की बेटी समन ताहिर ने 22 जनवरी, 2018 को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि  उनकी मां ने नगरपालिका चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के भाई की पत्नी प्रेमलता राठौर को पराजित किया है। वह चूंकि मुस्लिम समाज से हैं सो भाजपा जिलाध्यक्ष उनकी मां और पिता मोहम्मद ताहिर के खिलाफ प्रशासन पर दवाब बनाकर फर्जी मुकदमे लिखवा रहे हैं। समन ताहिर के अनुसार उच्च न्यायालय से दो मुकदमों में गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे होने के बाद भी परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। समन की शिकायत पर आयोग के सचिव ए. सेन गुप्ता की ओर से डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह और एसएसपी जोगेंद्र कुमार को संबंधित साक्ष्यों के साथ 28 फरवरी अपराह्न तीन बजे आयोग में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed