Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor sexual harassment victim gives birth to a newborn in Bareilly Newborn died after some time

UP: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, जन्म के कुछ देर बाद हुई नवजात की मौत; परिजनों के डॉक्टर पर गंभीर आरोप

Wed, 06 Sep 2023 11:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Sep 2023 11:56 AM IST
सार

बरेली में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने नवजात को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई, जबकि पीड़िता की हालत भी गंभीर है। परिजनों ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाय है। सीओ से शिकायत की गई है।

विज्ञापन
Minor sexual harassment victim gives birth to a newborn in Bareilly Newborn died after some time
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने सोमवार रात एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के कुछ समय बाद ही नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की हालत गंभीर है। दुष्कर्म के आरोपी के पिता ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मामले की शिकायत सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा से की गई है। हालांकि, किशोरी के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया गया है। दिसंबर 2022 में आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया था। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से किशोरी ने किसी को बताया नहीं।
विज्ञापन


चार महीने की गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार रात किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचे। यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। जानकारी होने पर दुष्कर्म के आरोपी के पिता सीओ ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि झोलाछाप ने इलाज में लापरवाही की, इस वजह से नवजात की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत क्योलड़िया थाने में भी की गई मगर पुलिस ने उन्हें टरका दिया।
Trending Videos

आरोपी के पिता ने बताया कि बेटे को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाया गया है। दुष्कर्म किसी अन्य व्यक्ति ने किया था। अगर बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाता तो हकीकत सामने आ जाती।

किशोरी के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की। आरोपी के पिता के कहने पर पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सकता था। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। - अजय कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed