फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   minor girl died due to electrocution in bareilly

Bareilly News: स्विच ऑन करते समय लगा करंट, करंट लगने से 10वीं की छात्रा की मौत

Sat, 19 Aug 2023 04:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 04:33 PM IST
सार

आंवला के रमनगला गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। स्विच ऑन करते समय एक छात्रा को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
minor girl died due to electrocution in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र के रमनगला गांव में पंखे का स्विच ऑन करते समय केबल कटी होने की वजह से छात्रा गीता (16) करंट से झुलस गई। परिजन उसे लेकर आनन-फानन सीएचसी गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि गीता गांव के ही एक इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। शुक्रवार को किसी वजह से वह स्कूल नहीं गई। सुबह करीब 10 बजे पंखे का स्विच ऑन करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। कुछ देर बाद जब उसका भाई श्यामवीर कमरे में पहुंचा तो उसने गीता को जमीन पर पड़ा देखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाइक पर स्टंट का VIDEO: युवती ने जोखिम में डाली जान, फ्लाईओवर पर धूम स्टाइल में दौड़ाई मोटरसाइकिल
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत ही उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उसे बरेली ले जाने की सलाह दी। परिजन गीता को लेकर सीएचसी जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।

गीता के माता-पिता और बड़ा भाई चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वह लोग गांव के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि गीता पढ़ने में बहुत होशियार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed