फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor friends cut teenager neck in love affair in Bareilly

लव अफेयर में कत्ल: मेरी प्रेमिका से बढ़ाया मेलजोल... इसलिए काट दी गर्दन, नाबालिग कातिलों ने बताया सनसनीखेज सच

Wed, 17 May 2023 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 May 2023 10:23 AM IST
सार

बरेली में प्रेम प्रसंग में नाबालिग दोस्तों ने किशोर की गर्दन काट दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोर रात में मोबाइल पर बात करते निकला था। सुबह उसका शव मिला। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Minor friends cut teenager neck in love affair in Bareilly
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आंवला थाना इलाके के गांव दिगोही के रहने वाले 14 साल के सोनू की उसके दो नाबालिग दोस्तों ने गला काटकर हत्या कर दी। सुबह सोनू का शव गांव के बाहर तालाब किनारे पड़ा मिला। 
विज्ञापन


पिता ने दो किशोरों पर हत्या का शक जताकर रिपोर्ट कराई। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दिगोही निवासी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे सोनू के मोबाइल पर किसी ने कॉल की। 
विज्ञापन


रातभर परिजन खोजते रहे, सुबह मिला शव 
बाद में सोनू के दो दोस्त आए और उसे बुलाकर ले गए। रातभर सोनू वापस नहीं आया। रातभर परिजन उसे खोजते रहे, लेकिन उसका पता नहीं लगा। मंगलवार की सुबह सोनू की मां वर्षा देवी और मौसी नैना शौच के लिए गईं तो देखा कि तालाब किनारे सोनू का लहूलुहान शव पड़ा था। उसकी गर्दन कटी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में उसके दोस्त का खून से सना अंगोछा पड़ा था। एक कुल्हाड़ी व खुरपी भी मिली। पूर्व प्रधान चंद्रपाल को सूचना देकर पुलिस बुलाई गई। कोतवाल ओपी गौतम व सीओ दीपशिखा ने घटनास्थल की पड़ताल की। पीड़ित परिवार से जानकारी की। परिजनों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। 

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शाम को सोनू के दोनों दोस्तों को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। एक लड़की को लेकर दोस्तों में विवाद था। उन्होंने शौच के बहाने सोनू को बुलाया और कहासुनी के बाद हत्या कर दी।

 

जांच में सामने आया कि सोनू की हत्या के बाद गांव के कुछ लोग घुमंतू परिवारों को फंसाना चाहते थे पर कॉल रिकॉर्ड और कुछ अन्य साक्ष्यों ने कहानी बदल दी। असली आरोपी पकड़े गए तो प्रेम त्रिकोण में हत्या की बात सामने आई।

पुलिस ने खोजी कुत्ते को घटनास्थल के पास घुमाया। सोनू की मुट्ठी में घास दबी थी। मौके पर संघर्ष के निशान देखकर पुलिस को लगा कि हत्यारे के दिल में सोनू के प्रति गहरी नफरत जरूर रही होगी। सोनू ज्यादा पढ़ा-लिखा या पैसे वाला नहीं था, इसलिए रुपये के लेनदेन या कोई अन्य दुश्मनी का मतलब भी नहीं रह गया था।
 

कुछ लोगों ने बताया कि घुमंतू परिवार की एक लड़की से सोनू की दोस्ती थी। इसे लेकर डेरे वाले सोनू से पहले झगड़ा कर चुके थे। तब पुलिस ने डेरे से दो लोगों को उठा लिया। थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस को सोनू के दोस्तों के बारे में सुराग मिला।

सर्विलांस ने शक को और पुख्ता किया तो सोनू के दोनों दोस्त पकड़ लिए। दोनों में से एक उसी लड़की का पूर्व प्रेमी था जो इन दिनों सोनू के संपर्क में थी। उसने बताया कि उसकी प्रेमिका सोनू के ज्यादा नजदीक आ गई थी। उसने दोनों को चेतावनी दी थी पर वे नहीं सुधर रहे थे। तब अपने दूसरे साथी की मदद से सोनू को कॉल करके बुलाया। शौच के बहाने कुछ देर बातें करते रहे और फिर सोनू की हत्या करके फरार हो गए।

सोनू की हत्या उसके दोनों नाबालिग दोस्तों ने की है। प्रेम प्रसंग में हत्या की बात दोनों ने स्वीकार कर ली है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed